ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीयोगी सरकार की सख्ती से 12 हजार अपराधी गए जेल

योगी सरकार की सख्ती से 12 हजार अपराधी गए जेल

सोमवार को मैनपुरी आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सफाई दी। कहा कि यूपी सरकार ने अपराधियों के प्रति सख्ती दिखाई यही वजह रही कि पिछले एक वर्ष में 12 हजार से अधिक...

सोमवार को मैनपुरी आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सफाई दी। कहा कि यूपी सरकार ने अपराधियों के प्रति सख्ती दिखाई यही वजह रही कि पिछले एक वर्ष में 12 हजार से अधिक...
1/ 2सोमवार को मैनपुरी आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सफाई दी। कहा कि यूपी सरकार ने अपराधियों के प्रति सख्ती दिखाई यही वजह रही कि पिछले एक वर्ष में 12 हजार से अधिक...
सोमवार को मैनपुरी आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सफाई दी। कहा कि यूपी सरकार ने अपराधियों के प्रति सख्ती दिखाई यही वजह रही कि पिछले एक वर्ष में 12 हजार से अधिक...
2/ 2सोमवार को मैनपुरी आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सफाई दी। कहा कि यूपी सरकार ने अपराधियों के प्रति सख्ती दिखाई यही वजह रही कि पिछले एक वर्ष में 12 हजार से अधिक...
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 31 Dec 2018 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को मैनपुरी आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सफाई दी। कहा कि यूपी सरकार ने अपराधियों के प्रति सख्ती दिखाई यही वजह रही कि पिछले एक वर्ष में 12 हजार से अधिक शातिर अपराधी जेल चले गए। कई अपराधियों ने अपराध से तौबा की है। पिछली सरकार अपराधियों के साथ नरम रुख अपनाती थी लेकिन योगी सरकार ने अपराधियों को जेल भेजा है।

मैनपुरी में स्वच्छता रैली कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान सुरेश खन्ना ने जेलों में माफिया राज के सवाल पर कहा कि जो भी घटनाएं सामने आयी हैं। उनमें कड़ी कार्रवाई की गई है। अपराध नियंत्रण के लिए हर संभव उपाय किए गए हैं। पिछली सरकार में कानून व्यवस्था खराब थी। अपराधियों पर नरम रुख अपनाया जा रहा था। लेकिन योगी सरकार की सख्ती से प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर है। कैबिनेट मंत्री ने मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि मंदिर जरूर बनेगा। लेकिन कब बनेगा इस सवाल को उन्होंने टाल दिया। मंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार का पक्ष रखा। कहा कि भाजपा सरकार ने भष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हुई है। भ्रष्टाचार को संरक्षित नहीं किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, चेयरमैन मनोरमा देवी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें