
अधिक खाद, दवाओं का न करें प्रयोग, मिट्टी, मनुष्य रहेंगे स्वस्थ
Mainpuri News - मैनपुरी में विश्व मृदा दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग को रोकने और जैविक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए मृदा परीक्षण का महत्व बताया।
मैनपुरी। विश्व मृदा दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया गया। मिट्टी में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरक, रासायनिक दवाओं का प्रयोग बंद करने का आवाह्न किया गया ताकि मनुष्य और मिट्टी स्वस्थ बनी रहे। मिट्टी में संतुलित रासायनिक खाद, रासायनिक दवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई। प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने कहा कि मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए मेडबंदी करना अति आवश्यक है। मेंडों को साफ सुथरा रखें नहीं तो उसमें फैले वैक्टीरिया फसलों को हानि पहुंचाएंगे। भूमि संरक्षण अधिकारी ने किसानों को मृदा नमूना लेने का तरीका, मृदा परीक्षण के लाभ एवं मृदा परीक्षण कार्ड के अनुसार रासायनिक खादों का प्रयोग करने की सलाह दी।
कृषि वैज्ञानिक डा. शिवराज सिंह ने कहा कि अधिक रासायनिक खाद तथा दवाओं से मिट्टी की सेहत खराब होने पर पौधों में बीमारी आने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। जिससे फसल उत्पादन में गिरावट आती है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मिट्टी में अंधाधुंध रासायनिक खाद तथा दवाओं से मिट्टी की तो सेहत खराब हो रही है साथ ही वातावरण एवं उत्पादकता पर भी असर पड़ता है। किसान जैविक खेती को अपनाएं। गोष्ठी में विष्णु कमार, हेमंत कुमार ने भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रगतिशील किसान पंकज कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




