Mainpuri News: घर के बरामदे में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना में एक 32 वर्षीय मजदूर रामू लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है और चार छोटे बच्चे हैं। गांव में शोक की लहर है, और आर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रक्षाबंधन के दिन युवक की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना निवासी 32 वर्षीय रामू लोधी पुत्र जसवंत सिंह का शव शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे घर के बरामदे में फांसी के फंदे पर लटका मिला मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे उतरवाया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
लेकिन परिजन कोई ठोस कारण नहीं बता सके।बताया गया है कि तीन दिन पूर्व मृतक की पत्नी रेखा खेतों से चारा लेने गई थी। तभी गांव किनारे ईसन नदी में बने चेकडेम से गिरकर घायल हो गई थी। घटना के समय वह घर के कमरे में थी। उसकी पत्नी चोट लगने से अधिक घायल है और चलने-फिरने में असमर्थ है। मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। मृतक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली आदि में ईंटे लादने और गांव-गांव ईंटे उतारने का काम करता था। घटना के पीछे लोग पत्नी के गंभीर घायल होने और आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। घटना से सभी का रो रोकर बुरा हाल है।


