महिला पुलिस ने बालिकाओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी

Mar 03, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

महिला पुलिस ने बालिकाओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी

जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर महिला सुरक्षा दल द्वारा स्कूल, कॉलेजों व बाजारों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार को बेवर में महिला पुलिस ने बालिकाओं को जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम में चौपाल लगाकर महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला पुलिस द्वारा वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं बालकाओं को गुड टच, बैड टच व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पंपलेट बांटकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।