ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीनिर्भया मामले में कार्रवाई से खुश हुई महिलाएं, छात्राएं

निर्भया मामले में कार्रवाई से खुश हुई महिलाएं, छात्राएं

मैनपुरी। वर्ष 2012 में हुए निर्भया मामले के दोषियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने फांसी की सजा की तारीख तय की तो मैनपुरी की महिलाओं, छात्राओं और युवतियों ने खुशी जताई। इन आरोपियों को 22 जनवरी को सुबह 7...

निर्भया मामले में कार्रवाई से खुश हुई महिलाएं, छात्राएं
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 07 Jan 2020 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2012 में हुए निर्भया मामले के दोषियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने फांसी की सजा की तारीख तय की तो मैनपुरी की महिलाओं, छात्राओं और युवतियों ने खुशी जताई। इन आरोपियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी की सजा सुनाई गई है। यह जानकारी सामने आने के बाद छात्राओं ने कहा कि कोर्ट ने आरोपियों की फांसी की सजा की तारीख तय कर निर्भया को न्याय दिया है। इस तरह के मामलों के सभी दोषियों को फांसी की सजा हो, यह मांग भी शहर की छात्राओं द्वारा की गई।

निर्भया कांड ने वर्ष 2012 में पूरे देश को हिला दिया था। इस घटना को लेकर लोग उबल पड़े थे। सड़कों पर प्रदर्शन हुए। मैनपुरी में भी इस घटना से लोगों में जबरदस्त नाराजगी दिखी थी। इस घटना के दोषियों को 2012 से ही पूरा देश फांसी मांग रहा था। मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को फांसी देने के लिए 22 जनवरी की तारीख का ऐलान कर दिया। तारीख घोषित होते ही जनपद की महिलाओं ने हर्ष जताया और कहा कि दोषियों को अब और मौका न दिया जाए। उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए।

महिलाओं से होने वाले अपराधों को फांसी की सजा से रोकने में मदद मिलेगी। महिलाओं के प्रति बुरा नजरिया रखने वालों को यह फैसला बड़ा सबक है।

नेहा चौहान

सरकार ने निर्भया कांड के बाद कानून तो बहुत बनाए लेकिन इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक नहीं लग सकी। फांसी की सजा से इस तरह के लोग सबक लेंगे।

कल्पना यादव

महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए सख्त कानून पर तेजी से अमल हो तो अपराधियों में खौफ पैदा होता है और वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में डरते हैं।

डा. आभा पांडेय

निर्भया की मौत ने सभी को दिल से पीड़ा दी थी। इस कांड में दोषियों को फांसी की सजा की तारीख तय हो गई है। अब इन्हें जल्द फांसी भी चढ़ा दिया जाए।

रचना रायजादा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें