समय रहते उपचार से महिला की जान बची
Mainpuri News - किशनी के ओंग गांव के पास मंगलवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में एकता पत्नी सागर यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर गईं। 102 एंबुलेंस ने तुरंत मदद की, घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी पहुँचाया गया। एंबुलेंस टीम की तत्परता से महिला को त्वरित उपचार मिला, जिससे एक जीवन बचा।

किशनी। ब्लॉक किशनी क्षेत्र में ओंग चौराहा रोड पर ओंग गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला एकता पत्नी सागर यादव निवासी उमरदा जनपद कन्नौज अपनी बहन के घर ओंग गांव जा रही थीं। इसी दौरान ओंग चौराहा के समीप अचानक उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस (यूपी 32 एफजी 1366) तत्काल मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस टीम में तैनात ईएमटी नरेश चंद्र और पायलट श्यामवीर ने तत्परता दिखाते हुए स्ट्रेचर की सहायता से घायल महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और प्राथमिक उपचार दिया।
इसके बाद ईएमटी ने ईआरसीपी डॉ. सत्या से परामर्श लेकर दर्द निवारक इंजेक्शन दिया और घायल को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी पहुंचाया। समय पर पहुंची 102 एंबुलेंस सेवा की सक्रियता से घायल महिला को त्वरित उपचार मिल सका, जिससे एक जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और घायल के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों की सराहना की। ओंग चौराहा के पास हुआ था सड़क हादसा, महिला घायल पुत्री को पकड़कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किशनी। ग्राम तरिया रामनगर निवासी सुखदेवी पत्नी स्व. जवाहर ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की कि 5 सितंबर को लगभग 12.30 बजे दोपहर उनकी पुत्री खेत से लौट रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे प्रियांशु पुत्र वीरेंद्र निवासी अइलेयार व उनके बहनोई राहुल ने पुत्री को पकड़कर जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। पुलिस ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है, कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


