ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीअज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया में तड़के सुबह तीन बजे महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर...

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीThu, 24 Sep 2020 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया में तड़के सुबह तीन बजे महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया निवासी 30 वर्षीय सुमन पत्नी सतेंद्र सिंह यादव बुधवार को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। गुरुवार को तड़के तीन बजे के लगभग सुमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर औंछा पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर मृतका के मायके जसवंतनगर इटावा से भी मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। मायके और ससुरालीजनों द्वारा पुलिस को पोस्टमार्टम कराने की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका ने फांसी क्यों लगाई इस संबंध में कोई कुछ नहीं बता पा रहा। औंछा थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें