Woman Found Hanging from Neem Tree in Nagla Andhra Investigation Underway महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWoman Found Hanging from Neem Tree in Nagla Andhra Investigation Underway

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

Mainpuri News - औंछा। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आंध्रा में महिला का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 30 Aug 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आंध्रा में महिला का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। लोग खेतों पर पहुंचे तो शव लटका देखा तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने फांसी क्यों लगाई इस संबंध में परिजन कोई कारण नहीं बता सके। नगला आंध्रा निवासी 46 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्व. हवलदार सिंह शुक्रवार की शाम खेतों पर गई थी। जब महिला घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने जानकारी जुटाई। महिला की पुत्रियों ने उसकी खोजबीन की।

खेतों पर जाकर देखा तो नीम के पेड़ पर विमला देवी का शव फंदे पर लटका मिला। शव देखते ही मृतका की पुत्रियां चीख पड़ीं। सूचना पाकर इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कोई तहरीर नहीं आयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।