Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWoman Accuses In-Laws of Dowry Harassment and Physical Assault in Ramnagar
दहेज में स्कॉर्पियो कार न मिली तो विवाहिता को पीटा

दहेज में स्कॉर्पियो कार न मिली तो विवाहिता को पीटा

संक्षेप:

Mainpuri News - किशनी। ग्राम रामनगर की महिला ने पति व ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट का आरोप लगाया।

Nov 13, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

ग्राम रामनगर की महिला ने पति व ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट का आरोप लगाया। बताया कि अतिरिक्त दहेज में ससुरालीजन स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। जब उसने मना किया तो ससुरालीजनों ने मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी के जन्म के बाद उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। महिला ने पति पर जानलेवा हमले का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। रामनगर निवासी नैन्सी गुप्ता पत्नी प्रशांत गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2019 को प्रशांत गुप्ता निवासी टीवीएस एजेंसी के पास विशुनगढ़ जनपद कन्नौज के साथ हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ससुराल पहुंचने पर सास कृष्णा देवी, जेठ पंकज और पति प्रशांत ने दहेज से असंतोष जताते हुए स्कॉर्पियो कार की मांग की। मना करने पर नैन्सी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि 7 सितंबर को पति ने मारपीट की और जेठ ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इसके बाद वह मायके लौट आई जहां इलाज कराया गया। बाद में 9 सितंबर को पति की जमीन सास के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। जब नैन्सी ने विरोध किया तो 4 अक्तूबर की शाम ससुरालीजन मायके पहुंचे और कार न देने पर धमकाया। उन्होंने उसके पिता और मां सीमा देवी के साथ मारपीट कर घर का सामान तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।