ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीजंगली शूकर ने किसान पर बोला हमला, घायल

जंगली शूकर ने किसान पर बोला हमला, घायल

क्षेत्र के ग्राम नगला धीप निवासी 50 वर्षीय हरनाथ सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह गुरुवार को खेत पर बाजरा की फसल काट रहे...

जंगली शूकर ने किसान पर बोला हमला, घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 11 Nov 2022 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के ग्राम नगला धीप निवासी 50 वर्षीय हरनाथ सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह गुरुवार को खेत पर बाजरा की फसल काट रहे थे। तभी जंगली शूकर ने हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गया। किसान द्वारा शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर जंगली शूकर भाग गया, जिसके बाद किसान की जान बच सकी। परिजनों ने घायल को सिरसागंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान अखिलेश यादव, किसान सीटू सिंह, इमरान, गजराज, सचिन कुमार, शिशुपाल सिंह फौजी, बीटू, राहुल यादव, बंगाली, मोहित, सोनू,रामखिलाड़ी ने आवारा जानवरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े