Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWife Found Hanged in Small Haviliya Village In-Laws Accused of Dowry Death
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फांसी पर लटकाया

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फांसी पर लटकाया

संक्षेप:

Mainpuri News - भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी हविलिया में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

Nov 15, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी हविलिया में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आठ माह पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और कहा कि पीट-पीटकर हत्या की गई और अपराध छिपाने के लिए शव फांसी पर लटकाया गया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि भोगांव के छोटी हविलिया निवासी सुमित कुमार पुत्र शैलेंद्र सिंह यादव के साथ उसकी पुत्री शिवा का विवाह दो मार्च 2025 को हुआ था। 25 लाख रुपये में शादी तय हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शादी के बाद कम दहेज दिए जाने की बात कहकर पुत्री का उत्पीड़न किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की गई है। मृतका की मां राधा का आरोप है कि 14 नवंबर को उसका दामाद सुमित मायके नवादा आया था और शाम चार बजे वापस लौट गया था। इसके बाद सुमित उसके पिता शैलेंद्र, दादी शीला पत्नी गुवासीलाल ने मिलकर पुत्री की पीट-पीटकर हत्या की और उसका शव फांसी पर लटका दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप पांडेय का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।