अचानक बदला मौसम, कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश
जनपद के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। गेहूं मढ़ाई का काम प्रभावित हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 मई तक मौसम खुशनुमा रहेगा, लेकिन उसके बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा।

जनपद के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। तेज हवाएं चलने लगीं। शनिवार को तड़के सुबह बारिश हो गई। एक घंटे तक कभी तेज को कभी रिमझिम बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से निजात मिल गई। दिनभर तेज हवाएं चलीं। सुबह काली घटाओं के चलते अंधेरा जैसा हो गया, जिससे सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर गुजरे। आज मंगलवार को भी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। उधर बारिश होने से गेहूं मढ़ाई का काम प्रभावित हुआ है। बीते गुरुवार की शाम जिले में तेज आंधी और बारिश ने बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया था। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए थे और 97 बिजली पोल धराशायी हो गए। साथ ही कई जगह खेतों में मक्का की फसल भी बिछ गई। इसके बाद तीन दिन तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन रविवार की रात से ही मौसम फिर से करवट ले गया। रात 9 बजे के बाद आसमान में काली घटाएं छा गईं। ठंडी हवाएं भी शुरू हो गई। रातभर हवाएं चलीं। शनिवार की तड़के सुबह तीन बजे आसमान में छायी घटाएं बरसने लगी। सुबह चार बजे तक तेज और रिमझिम बारिश हुई। इस बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। कच्चे रास्तों पर दलदल जैसी स्थिति बन गई। तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर दुकानों पर पड़ी पॉलीथिन तहस नहस हो गई। खलिहानों में अभी भी 20 प्रतिशत गेहूं मढ़ाई के लिए पड़ा है। बारिश होने से इस मढ़ाई का काम अगले तीन दिन के लिए रुक गया है। हालांकि मक्का और सब्जियों की फसलों को इस बारिश से राहत मिली है。
आई मई तक खुशनुमा रहेगा मौसम
तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जनपद का पारा 8 से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। शनिवार की सुबह तो तेज हवाओं के चलते ठंडक जैसा एहसास हुआ। तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि आज मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। आगामी आठ मई तक जनपद का मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। इसके बाद जनपद का पारा चढ़ेगा और 10 मई के बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


