तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान
Mainpuri News - मैनपुरी। जनपद का मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। जनवरी माह के अंतिम दिनों मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है।

जनपद का मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। जनवरी माह के अंतिम दिनों मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आसमान में बादल छाएंगे, बारिश होने जैसी कोई बात नहीं है। इस बीच एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने के भी आसार बन गए हैं। इससे पहले जनवरी माह में तीन बार मौसम करवट ले चुका है और बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो चुकी है। बीते एक सप्ताह से जिले में चटख धूप निकल रही है। जिससे कड़ाके की सर्दी से लोगों को निजात मिल गई है। बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। खलिहानों में आलू की खोदाई ने जोर पकड़ लिया है। गेहूं की फसल की सिंचाई की जा रही है। सरसों की फसल में फली आ गई है और दाना पड़ रहा है। शनिवार को सुबह सूर्यदेव निकले लेकिन हवाएं भी शुरू हो गईं। पछुआ हवाएं दिनभर चली। मौसम वैज्ञानिक डा. नरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि आगामी तीन दिन मौसम साफ रहेगा। 30 जनवरी को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश जैसी कोई संभावना नहीं है। किसान गेहूं की फसल में सिंचाई समय से करते रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।