Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWeather Change in Mainpuri Rain Forecast and Farmers Concerns
मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए रहे बादल, चली हवाएं

मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए रहे बादल, चली हवाएं

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी का मौसम शुक्रवार को अचानक बदल गया। सुबह बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज बारिश से आलू, लहसुन और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है, जबकि गेहूं की फसल को लाभ होगा।

Jan 24, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

मैनपुरी। जनपद का मौसम शुक्रवार को करवट ले गया। सुबह लोग नींद से जागे तो आसमान में बादल छाए हुए थे, हवाओं ने ठंडी का एहसास कराया। सुबह से लेकर शाम तक बादलों के बीच ठंडी हवाएं चली। बादल छाए रहने से किसानों की धड़कनें तेज हो गई। बारिश हुई तो फसलों में नुकसान की बात कह रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही 50 से 60 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जनपद का मौसम शुक्रवार की सुबह से ही बदल गया। पूरब की ओर से तेज हवाएं चली। इन हवाओं ने सर्दी का एहसास भी कराया।

हवाएं चली तो दिन के समय गर्म कपड़े रख चुके लोगों ने कपड़े निकाल लिए और दिनभर गर्म कपड़ों में दिखे। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि सुबह 10 बजे के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव भी दिखाई दिए। लेकिन बादलों की ओट ने फिर से धूप को गायब कर दिया। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के आसार भी बन रहे। बारिश होने को लेकर किसान चिंता में डूब गए हैं। यदि तेज बारिश हुई तो किसानों की आलू और लहसुन की फसल के साथ ही सरसों की फसल को भी तगड़ा नुकसान होगा। बारिश से गेहूं की फसल को तो लाभ होने की बात कही जा रही है। बारिश की प्रबल संभावना, सिंचाई दो दिन रोकें उधर मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह मौसम परिवर्तन हुआ है। जनपद में शुक्रवार की रात और आज शनिवार को तेज मेघ गर्जन के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। किसान फसलों में सिंचाई का मन बना रहे हैं तो सिंचाई दो दिन के लिए स्थगित कर दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;