विकास कार्यों की पोल खोल रहीं कीचड़ भरी गलियां

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

बरनाहल। क्षेत्र की ग्राम पंचायत एमाहसननगर में विकास कार्यों की पोल खुल गई है। गांव में जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है, जिससे गांव की गलियों में पानी

विकास कार्यों की पोल खोल रहीं कीचड़ भरी गलियां

क्षेत्र की ग्राम पंचायत एमाहसननगर में विकास कार्यों की पोल खुल गई है। गांव में जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है, जिससे गांव की गलियों में पानी भरा हुआ है। मुख्य रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों व ग्राम प्रधान को समस्या बताई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। गलियों में जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण विपिन यादव ने बताया कि गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश में हालत बद से बदतर हो जाते हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है।

आए दिन बच्चे व महिलाएं जलभराव में गिरकर घायल हो रहे हैं। जलभराव के चलते गांव में गंदगी फैल गई है। गंदगी से मच्छरों की संख्या में इजाफा हो गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सफाईकर्मी दो माह से गांव में नहीं आया है जिससे समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।