Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWas it murder after robbery or is there some other reason for the incident
लूटपाट के बाद हत्या या फिर घटना की कोई और भी है वजह

लूटपाट के बाद हत्या या फिर घटना की कोई और भी है वजह

संक्षेप:

Mainpuri News - बरनाहल। थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में मंगलवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा दूसरे दिन भी नहीं हो सका।

Jan 28, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में मंगलवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा दूसरे दिन भी नहीं हो सका। बुधवार को पुलिस ने मृतक दंपति के शवों का पोस्टमार्टम कराया और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार करा दिया। मृतक दंपति के पुत्रों ने सुरक्षा के लिए शस्त्रों के लाइसेंस मांगे और जानकारी दी कि बदमाशों ने घर में सोने चांदी के आभूषण और नकदी की लूटपाट की। पुलिस अधिकारियों ने जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। मंगलवार की रात ग्राम फूलापुर निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र शाक्य और 57 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हत्याकांड के दौरान बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। हालांकि मृतक के पुत्र ललित की ओर से दी गई तहरीर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा ही दर्ज कराया गया है। तहरीर में लूटपाट का कोई जिक्र नहीं है। मंगलवार को देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे और बुधवार की सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में गांव और स्थानीय गांवों के लोग शोक व्यक्त करने पहुंचे। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर आधा दर्शन से अधिक थानों की पुलिस और कुरावली, करहल, भोगांव के सीओ सुरक्षा के लिए भेज दिए गए।