सात लाख मतदाताओं को वितरित किए गए एसआईआर प्रपत्र

सात लाख मतदाताओं को वितरित किए गए एसआईआर प्रपत्र

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए प्रशासन की कोशिशें तेज हो गई हैं।

Nov 11, 2025 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए प्रशासन की कोशिशें तेज हो गई हैं। चार नवंबर से एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए प्रपत्र बांटने का अभियान शुरू हुआ, जो मंगलवार की शाम तक 50 फीसदी पूरा हो गया। एडीएम श्यामलता आनंद प्रपत्र वितरण कार्यक्रम की हर दो घंटे की समीक्षा कर रही हैं। संबंधित एसडीएम से फीडबैक लिया जा रहा है। तय किया गया है कि 15 नवंबर तक सभी 14 लाख प्रपत्र बांट दिए जाएं। इसके बाद 16 नवंबर से 13 बिंदुओं से जुड़े फार्म दस्तावेजों के साथ जमा करने का अभियान शुरू किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चार दिसंबर तक हर हाल में जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मैनपुरी जनपद में 1403413 कुल मतदाता हैं। इसमें मैनपुरी विधानसभा में 312175, भोगांव में 349455, किशनी में 315856, करहल में 385927 मतदाता हैं। मंगलवार की शाम तक चारों विधानसभाओं में 666099 प्रपत्र बांट दिए गए। 1561 बूथों पर ये काम नियमित रूप से चल रहा है। एडीएम ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची में 1050946 वोटर थे। 2025 की मतदाता सूची में ये वोटर 1403413 हो गए हैं। प्रपत्र वितरण के बाद 2003 और 2025 की सूची के मतदाताओं का मिलान होगा। जिन मतदाताओं के नाम 2003 की सूची में नहीं हैं और अब हैं तो उन्हें निर्धारित 13 बिंदुओं से जुड़ी जानकारी देनी होगी। जानकारियों का सत्यापन होगा। इसके बाद वोटर लिस्ट में नाम शामिल कर लिया जाएगा। इस अभियान के दौरान 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं के फार्म भी भरने की कार्रवाई होगी। मृतक, ट्रांसफर मतदाताओं के नाम सूची से हटेंगे।