
पर्यटन मंत्री की प्रधानों को चिट्ठी, एसआईआर में मदद करें
Mainpuri News - मैनपुरी। मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए घर-घर एसआईआर फार्म वितरित करने का काम प्रशासन ने पूरा करने का दावा किया है।
मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए घर-घर एसआईआर फार्म वितरित करने का काम प्रशासन ने पूरा करने का दावा किया है। अब फार्म जमा करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस संबंध में आयोग की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक दलों की ओर से भी कार्यकर्ता लगाए गए हैं। वहीं मैनपुरी के विधायक और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी के प्रधानों, सचिवों को एसआईआर कार्रवाई पूरी करवाने के लिए सहयोग करने के लिए चिट्ठी लिखी है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की ओर से जिले के प्रधानों, पंचायत सचिवों, जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि एसआईआर की कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है।

मतदाता सूची को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत पड़ेगी इसलिए सभी लोग इस अभियान में जिला प्रशासन का सहयोग करें और चुनाव आयोग की जो भी गाइड लाइन है, उसका पालन करवाने में मदद करें। सभी के सहयोग से ही मतदाता सूची पारदर्शी होगी। चुनाव में इसी वोटर लिस्ट का इस्तेमाल होगा, इसलिए मतदाता भी अपनी जिम्मेदारी समझें। जो बीएलओ घर आ रहे हैं, उनका सहयोग करें और उनके बताए अनुसार फार्म भरकर जमा करवा दें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




