वोटर लिस्ट में फर्जी नाम, सपाइयों ने गंभीर आरोप लगाए

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। संशोधन के बाद प्रकाशित की गई मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर खामिया हैं।

वोटर लिस्ट में फर्जी नाम, सपाइयों ने गंभीर आरोप लगाए

संशोधन के बाद प्रकाशित की गई मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर खामिया हैं। एक मतदाता के चार से पांच स्थानों पर वोट बना दिए गए। ये आरोप लगाकर सपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी से मुलाकात की और मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। कहा कि चारों ही विधानसभाओं में लगभग पांच-पांच हजार वोट बढ़ाए गए हैं जो पूरी तरह से फर्जी हैं। डीएम ने सपा नेताओं को आश्वस्त किया है कि इसकी जांच होगी और मतदाता सूची को पूरी तरह से दुरुस्त बनाया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के नेतृत्व में सपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय जाकर डीएम से मिला और मतदाता सूची की खामियां गिनाईं।

दिए गए ज्ञापन में जानकारी दी गई कि 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की पार्टी ने बूथ वार मतदाता वार जांच की है। जिसमें बड़े पैमाने पर खामियां सामने आयी हैं। दावा किया गया है कि जो सूची जारी हुई है उसमें कई मतदाताओं के कई-कई बार नाम रिपीट किए गए हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरी तरह से मामले की जांच हो और इसमें जो भी अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ दोषी मिलें उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।