Viral Fever Claims Lives of Teenager and Toddler Several Hospitalized सांस, बुखार, अटैक से पांच लोगों की मौत, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsViral Fever Claims Lives of Teenager and Toddler Several Hospitalized

सांस, बुखार, अटैक से पांच लोगों की मौत

Mainpuri News - मैनपुरी। वायरल बुखार जानलेवा हो गया है। रविवार को बुखार से एक किशोरी और एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 31 Aug 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
सांस, बुखार, अटैक से पांच लोगों की मौत

वायरल बुखार जानलेवा हो गया है। रविवार को बुखार से एक किशोरी और एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं सांस और अटैक से तीन अन्य की मौत हो गई। उधर रविवार को जिला अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती किया गया। एलाऊ क्षेत्र के ग्राम देवीदासपुर में एक ही घर के चार लोगों को बुखार आ गया। चारों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। बेवर क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी 16 वर्षीय पायल पुत्री कुलदीप को बीते तीन दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बे में ही प्राइवेट क्लीनिक पर उपचार करा रहे थे।

शनिवार की रात अचानक पायल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन पायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने पायल को मृत घोषित कर दिया। पायल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गगनपुर निवासी संजीव कुमार का डेढ़ वर्षीय अयान को एक माह से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार उसका उपचार प्राइवेट चिकित्सक से करा रहे थे। लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। रविवार को दोपहर में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद अयान ने दम तोड़ दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।