
बंद शौचालय का वीडियो बनाया तो प्रधानपुत्र पर हमला
Mainpuri News - मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाजीपुर सेमरी में प्रधान पुत्र को बंद पड़े सामुदायिक शौचालय का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया।
करहल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाजीपुर सेमरी में प्रधान पुत्र को बंद पड़े सामुदायिक शौचालय का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। शौचालय की केयर टेकर और उसके परिजनों ने प्रधान पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। शौचालय के पास ही एक अन्य नामजद का मकान है आरोपी उसके घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में बने सामुदायिक शौचालय केयर टेकर के रूप में श्रंगार देवी तैनात है।
ग्राम सेमरी निवासी शशीकांत ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता विनोद कुमार ग्रामप्रधान हैं। सामुदायिक शौचालय बंद रहता है और श्रंगार देवी ने अपना कब्जा जमा लिया है। बीडीओ बरनाहल ने शौचालय को जनहित में खुलवाने और उसकी मरम्मत के निर्देश दिए हैं। 11 जनवरी को पीड़ित शशीकांत सुबह 8:30 बजे पहुंचा तो शौचालय बंद था। ग्राम सचिव पंकज यादव ने बंद शौचालय की वीडियो और फोटो बनाने के लिए कहा तो वह वीडियो बनाने लगा। तभी श्रंगार देवी, अनूप यादव पुत्र उदयप्रकाश, मनोज व सनोज कुमार पुत्रगण प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार पुत्र राजपाल सिंह, चित्रलेखा पत्नी अनूप कुमार लाठी डंडा लेकर आ गए और गाली गलौज करते हुए उसकी मारपीट कर दी। मनोज ने अपने पिता प्रमोद कुमार की लाइसेंसी बंदूक से उसे जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




