युवकों ने शराब का ठेका बंद करने का बनाया दवाब
Mainpuri News - बेवर के ग्राम महमूदिया में शराब के ठेके पर सेल्समैन पर ठेका बंद करने का दबाव बनाने वाले आरोपियों ने मारपीट की। भवन स्वामी अमरजीत को चोट आई। दूसरी घटना में खांकेताल में शराब के नशे में झगड़ रहे दो भाइयों को अलग करने पर अमन पर भी हमला हुआ, जिसमें उसकी मां को चोट आई।

बेवर, क्षेत्र के ग्राम महमूदिया मार्ग पर स्थित शराब के ठेका पर पहुंचे आरोपियों ने सेल्समेन पर शराब का ठेका बंद करने का दवाब बनाया। जब सेल्समैन द्वारा मना किया गया तो आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। मौके पर मौजूद भवन स्वामी ने जब आरोपियों से ठेका बंद करने का सरकारी आदेश लाने का कहा तो भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। घटना में भवन स्वामी अमरजीत पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नगला बहोरी के सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी देते हुए अमरजीत ने बताया कि ठेका पर शाम 5 बजे आधा दर्जन युवक पहुंचे, जो सेल्समैन जालिम सिंह रघुवंशी से ठेका बंद करने का दवाब बनाने लगे।
जब सेल्समैन ने मना किया तो आरोपी झगड़े पर आमादा हो गए। अमरजीत भवन स्वामी हैं जो मौके पर मौजूद थे। उनके द्वारा मना करने पर आरोपियों ने अमरजीत की मारपीट की। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का मेडिकल करा घटना की जांच शुरू कर दी है।बीच बचाव करने पर आरोपियों ने की मारपीटबेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम खांकेताल में शराब के नशे में झगड़ कर रहे दो ममेरे भाइयों को बचाना युवक को भारी पड़ गया। अमन पुत्र महाराम सिंह निवासी खाकेताल ने बताया कि उसके दो ममेरे भाई विकेश व रोहित शराब के नशे में आपस में झगड़ते हुए उसके घर पर आ गए। अमन ने दोनों को अलग कर दिया। इसी बात से नाराज होकर दोनों भाइयों ने अपने दोस्तों को बुला लिया। आरोपियों ने अमन की मां नीलम व ताई शकुंतला पत्नी शिवराम के साथ मारपीट की। घटना में नीलम के सिर में चोट आई है। पुलिस ने तहरीर लेकर नीलम का मेडिकल करा मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


