
ढोलक बजाने के विवाद में दबंगों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज
Mainpuri News - मैनपुरी। शहर के मोहल्ला भरतवाल में हल्दी की रस्म के दौरान ढोलक बज रही थी।
शहर के मोहल्ला भरतवाल में हल्दी की रस्म के दौरान ढोलक बज रही थी। ढोलक की आवाज सुनकर सामने रह रहे एक परिवार के लोग वहां पहुंचे और ढोलक बंद करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ तो आरोपियों ने लाठी डंडों से शादी वाले घर के लोगों पर हमला बोल दिया। जिससे पांच लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर ओर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहल्ला भरतवाल निवासी मुस्कान पुत्री वेदप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 23 नवंबर को उसके भाई की शादी थी। हल्दी की रश्म चल रही थी और ढोलक बज रही थी।
तभी उसके घर के सामने रह रहे लोग वहां आए और ढोलक बजाने को लेकर गाली गलौज करने लगे। उनका विरोध किया गया तो यह लोग लाठी डंडे और सरिया लेकर आए और उसके और उसके परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। जिससे परिवार के लोग और रिश्तेदार घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पर शशिकला पत्नी हरीबाबू, रोशनी, कामिनी पुत्री हरीबाबू, उमंग, चंचल पुत्रगण अमरदीप, संतोषी पुत्री अमरदीप, टीटू पुत्र राजेंद्र, जवाहर पुत्र सुखबासी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




