21 सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे गांव

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। सोलर स्ट्रीट लाइटों से 20 गांव रोशन होंगे। 21 स्ट्रीट लाइटें एक हाईमास्ड लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है।

21 सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे गांव

सोलर स्ट्रीट लाइटों से 20 गांव रोशन होंगे। 21 स्ट्रीट लाइटें एक हाईमास्ट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। सांसद निधि से इन लाइटों को यूपी नेडा विभाग के माध्यम से गांवों में लगवाया जा रहा है। दो दिन में सभी सोलर लाइटें लग जाएंगी। लाइटें लगने पर ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा दूर होगा। कई स्थानों पर लाइटें लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और सांसद का आभार जताया है। बीते वित्तीय वर्ष में सांसद डिंपल यादव ने जिले के लोगों की मांग पर गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव दिया था। ये सोलर लाइटें सांसद निधि से लगवाने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया था।

जिसके बाद से सोलर लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पीओ यूपी नेडा मैनपुरी रामानंद दुबे ने बताया कि सांसद निधि से 21 स्ट्रीट लाइटें गांवों में लगवाई जा रही हैं। एक लाइट की कीमत 21497 रुपये है। जिसमें विभाग की ओर से 7100 रुपये की छूट दी जाती है। यानी 14397 रुपये एक स्ट्रीट लाइट पर खर्च हो रहे। 21 लाइटों पर सांसद निधि से 302337 रुपये खर्च किए गए हैं। कुछ गांवों में लाइटें लग गई हैं। अगले दो दिन में शेष स्थानों पर भी लाइटें लग जाएंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।