फरेंजी गांव का मुख्य मार्ग बदहाल, ग्रामीण बेहाल

Mar 02, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - किशनी। ब्लॉक किशनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम फरेंजी के ग्रामीणों का जीवन इन दिनों दुश्वारियों से भरा हुआ है।

फरेंजी गांव का मुख्य मार्ग बदहाल, ग्रामीण बेहाल

ब्लॉक किशनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम फरेंजी के ग्रामीणों का जीवन इन दिनों दुश्वारियों से भरा हुआ है। किशनी-इटावा मार्ग पर स्थित इस गांव की मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। डामरीकरण युक्त यह मार्ग अब गहरे गड्ढों और गंदे पानी के तालाब में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, हाईवे से गांव के अंदर जाने वाली सड़क वर्षों पहले डामरीकरण से बनी थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह जगह-जगह से उखड़ चुकी है। स्थिति तब और बदतर हो गई जब खेतों और घरों का पानी निकासी न होने के कारण सीधे सड़क पर जमा होने लगा।

नाली का उचित प्रबंध न होने से मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा रहता है, जिससे राहगीरों को कीचड़ और दुर्गंधयुक्त पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण भूप सिंह, प्रकाश, सुनील, जितेंद्र और मुकेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक और तहसील स्तर पर अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन ढाक के वही तीन पात रहे। किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने धरातल पर सुध नहीं ली। ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति अब नरक से भी बदतर हो चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।