Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsVillagers Demand Road Construction Amid Obstruction in Nagla Jwala
सड़क निर्माण में अवरोध को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण में अवरोध को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संक्षेप: Mainpuri News - करहल। वर्षों से पक्के मार्ग की आास लगा रहे ग्रामीणों को पता चला कि मार्ग बनने वाला है तो कुछ लोगों ने कार्य पर रोक लगा दी है।

Sun, 16 Nov 2025 06:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

वर्षों से पक्के मार्ग की आास लगा रहे ग्रामीणों को पता चला कि मार्ग बनने वाला है तो कुछ लोगों ने कार्य पर रोक लगा दी है। जिससे नगला ज्वाला के ग्रामीण परेशान हो गए हैं। परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकत कर समस्या का समाधान कर सड़क बनवाने की मांग की। रविवार को नगला ज्वाला के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय जाकर प्रदर्शन किया। कहा कि नगला ज्वाला से घर तक पहुंचने के लिए कोई भी उचित मार्ग नहीं है। जो मार्ग है वह कच्चा पड़ा है। वर्ष 2023 में ग्रामीणों की मांग पर लेखपाल ने सर्वे कर 14 फुट रास्ता चौड़ा चिन्हित किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्राम प्रधान की मौजूदगी में मार्ग भी स्वीकृत हो गया था, लेकिन बजट न आने से निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब बजट उपलब्ध होने पर ग्राम प्रधान द्वारा सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डलवाई जा रही है, जिसमें कुछ ग्रामीणों ने अवरोध पैदा कर दिया है। जिससे सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि घर तक जाने वाले मार्ग की हालत बदतर है। बरसात में स्थिति और भी बदहाल हो जाती है व स्कूली बच्चे रोजाना परेशान हो जाते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से सड़क निर्माण में अवरोध को हटवाकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।