चुनाव बहिष्कार का एलान हुआ तो गांव पहुंच गए अफसर

Jan 10, 2026 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - बरनाहल। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के ग्राम नगला सेवा में सड़क और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।

चुनाव बहिष्कार का एलान हुआ तो गांव पहुंच गए अफसर

विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के ग्राम नगला सेवा में सड़क और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। परेशान ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। बुधवार को गांव के बाहर चुनाव बहिष्कार करने का बैनर लगाए जाने के बाद शनिवार को खंड विकास अधिकारी राजेश मिश्रा पंचायत सचिव अरुण मिश्रा, एडीओ पंचायत नरेंद्र सिंह यादव, टेक्नीशियन राकेश कुमार के साथ गांव पहुंच गए और ग्रामीणों से बात की। बीडीओ ने समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। क्षेत्र के लाखनमऊ मोहब्बतपुर लभौआ मार्ग से नगला सेवा गांव तक 670 मीटर सड़क निर्माण नहीं होने से बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है।

गांव में जाने के लिए एक मात्र रास्ता है जो आज तक कच्चा है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए किसी तरह की नाली भी नहीं है। इससे गांव में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। गांव का रास्ता कच्चा व बदहाल स्थिति में होने के कारण निकलने में परेशानी होती है। रास्ता निर्माण एवं गांव के विकास कार्य कराने के लिए नेताओं, अधिकारियों से मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बदहाल सड़क होने पर रिश्तेदार गांव के बाहर ही वाहन खड़ा कर पैदल आते हैं। गांव में 350 लोगों की आबादी है, वोटर 150 हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;