सब्जी लेकर घर जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी गोली
करहल थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। 60 वर्षीय दशरथ सिंह शाक्य, जो सब्जी खरीदकर लौट रहे थे, को टांग में गोली लगी। आरोपी मौके से भाग निकला और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। CCTV में आरोपी कैद हो गया है।

करहल। थाना क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर अपने गांव जा रहे सब्जी विक्रेता को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। गोली उसकी टांग में लगी और वह गिर पड़ा। पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। घटना की तहरीर दी गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना शुक्रवार सुबह की है। थाना क्षेत्र के ग्राम एमनपुर निवासी सब्जी विक्रेता 60 वर्षीय दशरथ सिंह शाक्य अपनी मोपेड बाइक से सब्जी खरीद कर मंडी से गांव वापस जा रहा था। सैफई बाईपास पर वह पहुंचा, तभी एक बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी और उसे निशाना बनाकर तमंचे से गोली चला दी।
गोली उसकी टांग में लगी और वह गिर पड़ा। बचाव में उसने शोर मचाया तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। जानकारी पाकर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल सब्जी विक्रेता को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है। वर्जन पुलिस ने घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। पुराने विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करेगी। राहुल मिठास एसपी ग्रामीण मैनपुरी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


