Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsVande Mataram 150 Years Essay Competition at Suditi Global Academy
युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है वंदे मातरम‌‌्

युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है वंदे मातरम‌‌्

संक्षेप: Mainpuri News - मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन प्रतियो

Sat, 8 Nov 2025 06:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रप्रेरक महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्या डा. कुसुम मोहन के निर्देशन में हुआ। प्रशासनिक प्रधानाचार्य ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत मां के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रेरणा का आधार बना और आज भी युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् के इतिहास, उसके राष्ट्रभक्ति पूर्ण संदेश तथा भारत मां की एकता और गौरव जैसे विषयों पर भावपूर्ण निबंध प्रस्तुत किए। कई विद्यार्थियों ने इस अमर गीत के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय व स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान का उल्लेख करते हुए भावनात्मक लेख प्रस्तुत किए। प्रबंध निदेशक डा. लव मोहन ने कहा कि वंदे मातरम् शब्द प्रत्येक भारतीय को शक्ति और प्रेरणा प्रदान करते हैं। निबंधों का मूल्यांकन विद्यालय के हिंदी विभाग की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता और देशभक्ति की भावना की सराहना की। संचालन उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी ने किया।