ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीयातायात व्यवस्था लड़खड़ाई, ढाई घंटे शहर रहा जाम में

यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई, ढाई घंटे शहर रहा जाम में

सोमवार को जाम के चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित लड़खड़ा गई। वाहन रेंगते रहे। ईसन नदी तिराहे से लेकर बड़ा चौराहे तक जाम लगा रहा। ढाई घंटे तक लोग इस जाम में फंसकर परेशान हुए। यातायात व्यवस्था...

यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई, ढाई घंटे शहर रहा जाम में
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 25 Sep 2017 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को जाम के चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित लड़खड़ा गई। वाहन रेंगते रहे। ईसन नदी तिराहे से लेकर बड़ा चौराहे तक जाम लगा रहा। ढाई घंटे तक लोग इस जाम में फंसकर परेशान हुए। यातायात व्यवस्था शहर की बेहतर नहीं हो पा रही है। यातायात व्यवस्था के लिए जाम बड़ी चुनौती बन गया है। हर दिन सड़कों पर जाम के हालात रहते हैं। सुबह से ही सड़कों पर जाम लग जाता है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को बड़े वाहनों के ईसन नदी तिराहे पर बेतरतीब तरीके से खड़े होने से जाम लग गया। इस जाम का असर बड़े चौराहे तक देखने को मिला। सोमवार को बड़े वाहन और ऑटो रिक्शा सड़कों पर खड़े हो गए। जिस कारण जाम लग गया। डेढ़ बजे के बाद बमुश्किल जाम खुल सका। ऑटो रिक्शा यातायात व्यवस्था के लिए बने मुसीबत मैनपुरी। शहर में जाम की समस्या को प्रशासन भी दूर नहीं कर पा रहा है। सड़कों के किनारे और तिराहे व चौराहों पर ऑटो रिक्शा चालकों का जमावड़ा हर समय लगा रहता है। जिस कारण जाम की समस्या खड़ी होती है। सवारी भरने के लिए ऑटो रिक्शा आड़े तिरछे खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे अन्य वाहन फंस जाते हैं और जाम लग जाता है। जाम से निजात दिलाने के लिए चले अभियान मैनपुरी। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए इन लोगों ने जिला प्रशासन से अभियान चलाने की मांग की है। जाम में फंसे शिक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना था कि चौराहों व तिराहों पर तैनात पुलिसकर्मी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें तो जाम की समस्या से कुछ हद तक निपटा जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें