Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsUttar Pradesh Teachers Union Meeting Opposition to TET Exam Mandate and Demand for Timely Payments
सफाई के नाम पर शिक्षकों का बंद हो शोषण

सफाई के नाम पर शिक्षकों का बंद हो शोषण

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक जिला स्काउट एंड गाइड कार्यालय प्रांगण में हुई।

Nov 05, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक जिला स्काउट एंड गाइड कार्यालय प्रांगण में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए टेट पात्रता परीक्षा अनिवार्यता का विरोध जारी रहेगा। टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनरतले रामलीला मैदान दिल्ली में पांच दिसंबर को होने वाले धरने के संबंध में सभी ब्लॉकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि एमडीएम कन्वर्जन कास्ट लंबे समय से विद्यालयों के खातों में पूरी नहीं भेजी जाती है। जिससे एमडीएम संचालन में मुश्किल होती है। कन्वर्जन कास्ट अग्रिम रूप से खातों में भेजी जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी प्रकार के ऑनलाइन अवकाश निश्चित समय अवधि में स्वीकृत किए जाएं l तकनीकी समस्या के कारण अवकाश ऑनलाइन ना हो पाने की स्थिति में एवं विद्यालय में रजिस्टर में अंकित होने की दशा में शिक्षक को ऑनलाइन निरीक्षण में अनुपस्थित न दिखाया जाए। लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए। निलंबित शिक्षकों की जांच आख्या के आधार पर उनका निलंबन शीघ्र समाप्त कर बहाल किया जाए। विद्यालय प्रांगण एवं शौचालय की साफ सफाई के लिए नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर सफाई के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद हो।