Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsUttar Pradesh PCS Exam Conducted Peacefully with 3250 Candidates Participating
आधे से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा से छोड़ा मैदान

आधे से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा से छोड़ा मैदान

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। यूपी पीसीएस के विभिन्न पदों के लिए जिले के 16 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

Sun, 12 Oct 2025 06:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

यूपी पीसीएस के विभिन्न पदों के लिए जिले के 16 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस परीक्षा के लिए 6821 परीक्षार्थियों को बुलाया गया था। इसके सापेक्ष 3250 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 3171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने से पहले ही मैदान छोड़ दिया। डीएम, एसपी के अलावा सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस सेक्टर अधिकारियों ने परीक्षा पर नजर रखी। पूरे दिन अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर जमे रहे। दूसरी पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा शुरू होते ही केंद्रों पर तैनात सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने निगरानी शुरू करा दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजकीय इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 196, डीएवी इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 185, देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली में 384 के सापेक्ष 176, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली में 384 के सापेक्ष 194 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली पाली में 6821 के सापेक्ष 3250 ने ही परीक्षा दी। 3571 ने पहले ही मैदान छोड़ दिया। डीएम अंजनी कुमार, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए थे कि कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल आदि परीक्षा केंद्रों पर न ले जाने पाए। पहले परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी हुई फिर प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों को चेक किया गया। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डिंग कराई गई।