जर्जर बिजली के पोल हादसों को दे रहे दावत
Mainpuri News - बरनाहल। कस्बा में एक नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक बिजली पोल ऐसे हैं जो नीचे से खोखले हो चुके हैं।

कस्बा में एक नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक बिजली पोल ऐसे हैं जो नीचे से खोखले हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि बिजली पोल हटवाए जाने को लेकर विभाग को बताया गया लेकिन अभी तक कोई भी पोल हटाया नहीं गया है। जिससे हादसे की संभावना बनी हुई है। नगर क्षेत्र में बिजली लाइन का नवीनीकरण भी हो चुका है। नए बिजली पोल लगाए जा चुके हैं। बिजली विभाग द्वारा बाईपास मार्ग व मैंन मार्केट में पुराने व जर्जर पोलों को हटाया नहीं गया हैं जिससे आए दिन दुर्घटना हो जाती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि चार महीने पूर्व में भी एसडीओ जल्द समाधान का आश्वासन दे चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है।
कस्बा निवासी जैतकुमार गुप्ता, अनुराग गुप्ता, राजू वर्मा, ठाकुर उरवीर सिंह, धर्मेंद्र माथुर, छविराम, सिंटू यादव, राजू वर्मा, सौरभ तिवारी, रामवीर सिंह यादव ने विभागीय अधिकारियों से जर्जर हो चुके बिजली पोल हटाने जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


