यूपी बोर्ड: 93 परीक्षा केंद्रों पर आज 58644 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Mainpuri News - मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ आज बुधवार से शुरू होगा। सभी 93 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं।

यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ आज बुधवार से शुरू होगा। सभी 93 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं। सीटिंग प्लान पूरा किया गया। उधर डीआईओएस कार्यालय में छात्र-छात्राएं, प्रधानचार्य परीक्षा का विषय या जेंडर में त्रुटि होने पर अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर डीआईओएस से अनुमति लेकर सही कराते हुए। यहां दिनभर भीड़ जमा बनी रही। आज हाईस्कूल का हिन्दी, प्रारंभिक हिन्दी, इंटरमीडिएट में हिन्दी, सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। जनपद में 93 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 29664, इंटरमीडिएट में 28980 कुल 58644 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मंगलवार को परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं।
सीटिंग प्लान को फाइनल किया गया। डीआईओएस कार्यालय में सचल दल तथा परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल हिन्दी, प्रारंभिक हिन्दी तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी। डीआईओएस ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल नहीं रखेंगे। किसी भी दशा में बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी पुरुष कक्ष निरीक्षक अधिकारी द्वारा न ली जाए। बिना परिचय पत्र के कोई भी कर्मी परीक्षा केंद्र परिसर में नहीं रहेगा। जो भी कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं वह अपनी ड्यूटी स्थान पर ही रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


