यूपी बोर्ड: 2512 कक्ष निरीक्षक कराएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

Feb 08, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - मैनपुरी। यूपी बोर्ड की परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। अब मात्र नौ दिन शेष हैं।

यूपी बोर्ड: 2512 कक्ष निरीक्षक कराएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड की परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। अब मात्र नौ दिन शेष हैं। परीक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे रहा है। जनपद में बनाए गए परीक्षा के केंद्रों पर ढाई हजार से अधिक कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। इन्हीं की देखरेख में परीक्षा संपन्न होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष जिले में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 29664, इंटरमीडिएट के 2890 कुल 58644 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

परीक्षा में प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। यह कक्ष निरीक्षक कक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे। कक्ष निरीक्षक प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर माध्यमिक और बेसिक के कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। जनपद में कुल 874 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1638 शिक्षक कल 2512 शिक्षक कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।