ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीजमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात गंभीर घायल

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात गंभीर घायल

जमीन के विवाद में हुए झगड़े में दो पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों की ओर से पुलिस...

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 18 Apr 2020 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जमीन के विवाद में हुए झगड़े में दो पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बनहार निवासी रामशंकर पुत्र प्यारेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम 5 बजे वह अपने खेत में गेहूं काट रहे थे। तभी प्रधान पूरनचंद्र शास्त्री, राघवेंद्र सिंह, रामसिंह उर्फ चौधरी, सचिन, कैलाश, नीरज, अनेक सिंह रायफल, लाठी-डंड़े व धारदार हथियार लेकर आए और अभद्रता करने लगे। जब उसने मना किया तो नामजदों ने उसे व संतोष कुमार, अनिल कुमार, आनंद कुमार, रश्मि को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के पूरनचंद्र शास्त्री, दरबारीलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव के कैलाश चंद्र पुत्र भोजराज के खेत की जांच नायब तहसीलदार व कानूनगो करने के बाद चले गए। तभी वीरेंद्र, मदनलाल, रामस्वरूप, सूरजपाल, शंकर, प्रतीक, मंटू हथियार लेकर आए और अभद्रता करने लगे। जब उसने मना किया तो वीरेंद्र ने उसे दराती मारकर घायल कर दिया। बचाने आए भतीजे मनोज सचिन तथा फूलमती को भी नामजदों ने मारापीटा। दोनों पक्षों के घायल सात लोगों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें