ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीचोरी के ई रिक्शा खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी के ई रिक्शा खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के ग्राम मंछना से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हो रहे ई रिक्शा खरीदकर उनके पाटर््स आरोपी बेच रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया...

चोरी के ई रिक्शा खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 27 Aug 2018 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के ग्राम मंछना से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हो रहे ई रिक्शा खरीदकर उनके पार्टस आरोपी बेच रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों को जेल भी भेज दिया।

एलाऊ थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम मंछना में छापामार कार्रवाई की। जहां से पुलिस ने उमेश पुत्र रामबाबू को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उमेश ने बताया कि गांव के ही मोहित पुत्र भगवान सिंह के साथ वह चोरी का सामान खरीदकर बेचता है। पुलिस ने मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में मोहित के घर से चुराए गए रिक्शों का सामान बरामद किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें