ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीजानवरों के वाहन रोकने पर झगड़ा, 12 गिरफ्तार

जानवरों के वाहन रोकने पर झगड़ा, 12 गिरफ्तार

पशु मेले में जानवरों को ले जा रहे वाहनों को रोका गया तो दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट की खबर मिली तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके...

जानवरों के वाहन रोकने पर झगड़ा, 12 गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 11 Aug 2020 05:25 AM
ऐप पर पढ़ें

पशु मेले में जानवरों को ले जा रहे वाहनों को रोका गया तो दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट की खबर मिली तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से तीन वाहन बरामद किए गए। वाहनों को सीज किया गया है। वहीं हिरासत में लिए गए लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में लग रहे मेले को लेकर यह विवाद हुआ।

फिरोजाबाद के कस्बा सिरसागंज में जानवरों का एक मेला लगता है। कुछ दिनों से एक दूसरा पक्ष सिरसागंज क्षेत्र में ही दिहुली मार्ग पर बाबा की शाला के निकट दूसरा पशु मेला लगाने लगा है। सोमवार को बरनाहल थाना क्षेत्र के दिहुली चौराहा पर कुछ लोग पहुंचे और जानवर ले जा रहे वाहनों को अपने मेले में ले जाने का दबाव बनाने लगे। जानकारी पाकर बाबा की शाला के निकट लग रहे मेले के संचालक भी पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। विवाद हुआ तो दिहुली चौराहा पर भगदड़ मच गई। खबर मिलते ही बरनाहल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो सफारी और एक कार को बरामद किया। सभी वाहनों को सीज किया गया है।

झगड़ा कर रहे इन आरोपियों को पकड़ा

बरनाहल। थाना प्रभारी सुरेशचंद्र शर्मा, दिहुली चौकी इंचार्ज केके लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद कर रहे सतेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी इटावा रोड सिरसागंज, मुकेश पुत्र भूरे सिंह निवासी नगला खंगर फिरोजाबाद, संतोष पुत्र गुलाब सिंह निवासी नगला गुलाल फिरोजाबाद, सौरभ पुत्र वीरेंद्र निवासी मदनपुर थाना सिरसागंज, कृष्णगोपाल पुत्र रामजी लाल निवासी पचोखरा फिरोजाबाद, विजय कुमार पुत्र आनंदस्वरूप करहल चौराहा, सिरसागंज, आनंद यादव पुत्र आनंद बिहारी यादव, आनंद बिहारी यादव पुत्र सूबेदार निवासीगण ग्राम पैरारशाहपुर, महेश पुत्र अजब सिंह निवासी गुरईया सिरसागंज तथा दूसरे पक्ष के आयुष प्रताप पुत्र मुकेश निवासी करहल चौराहा सिरसागंज, पुष्पेंद्र पुत्र धीरेंद्र निवासी अर्जुनपुर सिरसागंज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें