Mainpuri News: बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला को ट्रक में कुचला, मौत

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: भोगांव। बेवर-भोगांव मार्ग पर ग्राम अरमसराय के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

Mainpuri News: बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला को ट्रक में कुचला, मौत

Mainpuri News: बेवर-भोगांव मार्ग पर ग्राम अरमसराय के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवास 50 वर्षीय मीरा देवी पत्नी रामप्रकाश अपने पुत्र शनि के साथ रिश्तेदारी में मैनपुरी गई थी। सोमवार को वह मैनपुरी से पुत्र के साथ बाइक द्वारा घर लौट रही थी।

जैसे ही उनकी बाइक बेवर मार्ग पर अरम सराय के निकट पहुंची तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मीरा देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उनका पुत्र शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर पहुंचे परिवार और गांव के लोगों ने महिला का शव जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी मौके पर पहुंच गए। बेवर पुलिस भी आ गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।