Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTragic Suicide of 18-Year-Old Youth Found Hanging from Tree in Gadhiya Jain Village
पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

संक्षेप:

Mainpuri News - करहल। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया जैन इलाके में एक पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Nov 11, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया जैन इलाके में एक पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह खेतों की तरफ ग्रामीण पहुंचे तो पेड़ पर शव लटका देख सनसनी फैल गई। सूचना पाकर करहल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान कराने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घर का इकलौता चिराग था। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया जैन के खेतों में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटका मिला। सुबह खेतों की तरफ किसान पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर करहल पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और पहचान कराई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय करन कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी बेजिया खास थाना अरांव जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी मौसी के घर जाने के लिए सोमवार को घर से निकला था। लेकिन उसका शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक युवक एक भाई और एक बहन था। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। करहल थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी का कहना है कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।