सड़क हादसे में घायल युवक की घर पहुंचते ही हुई मौत
Mainpuri News - बिछवां। अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की घर पहुंचते ही मौत हो गई। शनिवार की रात घायल होने के बाद उसका अलीगढ़ में उपचार कराया गया था।

अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की घर पहुंचते ही मौत हो गई। शनिवार की रात घायल होने के बाद उसका अलीगढ़ में उपचार कराया गया था। हालत में सुधार होने पर परिवार के लोग उसे रविवार को घर ले आए। होली के मौके पर युवक की मौत हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से ग्रामीण भी शोक में डूब गए हैं। कस्बा बिछवां निवासी 25 वर्षीय सोनू उर्फ दीपक पुत्र मुनेश दिवाकर अलीगढ़ के इगलास में नौकरी करता था। वहां अज्ञात वाहन ने उसे शनिवार की रात 10 बजे के करीब टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। रविवार की रात परिवार के लोग हालत में सुधार होने पर उसे घर ले आए। लेकिन घर आते ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। युवक की मौत से उसकी पत्नी साधना और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में कोई तहरीर स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


