दो सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, पांच घायल
Mainpuri News - बेवर। थाना क्षेत्र के एनएच 34 पर सोमवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

थाना क्षेत्र के एनएच 34 पर सोमवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना थाना क्षेत्र के एनएच 34 गग्गरपुर नहर पुल के समीप हुई, जहां ग्राम कमलपुर निवासी तीन युवक बाइक से बेवर की तरफ आ रहे थे। तभी गग्गरपुर नहर के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा रात 10 बजे का बताया जा रहा है। हादसे में 22 वर्षीय ललित कुमार पुत्र राकेश जाटव, 25 वर्षीय प्रवीण पुत्र राकेश व 23 वर्षीय आकाश पुत्र नेत्रपाल निवासीगण ग्राम कमलपुर घायल हो गए।
हादसे में प्रवीण पुत्र राकेश जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललित कुमार व आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जा में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर वाहन की पहचान के प्रयास कर रही है। होली के त्योहार पर हुई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


