
नवीगंज के युवक की हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
Mainpuri News - नवीगंज। कस्बा नवीगंज के मूल निवासी भैयालाल शर्मा के परिवार पर दीपावली के मौके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
कस्बा नवीगंज के मूल निवासी भैयालाल शर्मा के परिवार पर दीपावली के मौके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके छोटे बेटे 40 वर्षीय विकास शर्मा उर्फ लिटिल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, कस्बे के लोग भी शोक में डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार भैयालाल शर्मा मूलरूप से नवीगंज के निवासी हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने मकान में रहते हैं। वे हल्द्वानी के एक विद्यालय में अध्यापक रहे हैं और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका बड़ा बेटा विवेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है जबकि छोटा बेटा विकास उर्फ लिटिल हिमाचल प्रदेश के कस्बा पांवटा साहिब में मेडिकल कंपनी में कार्यरत था।

शनिवार को वह दीपावली पर अपने घर हल्द्वानी लौट रहा था। बिजनौर जिले में शनिवार देर रात किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन हल्द्वानी से बिजनौर अस्पताल पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी और छह वर्षीय पुत्री को छोड़ गया है। मृतक का बड़ा भाई विवेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया में हैं। उनके आज आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




