तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम की मौत

Mar 02, 2026 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - कुसमरा। क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम की मौत

क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सोमवार को उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है और गांव में शोक की लहर है। कुसमरा क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी प्रमोद का तीन वर्षीय पुत्र आरव रविवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान मैनपुरी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम आरव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल आरव को लेकर जिला अस्पताल भागे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझते हुए सोमवार को आरव ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।