बकरी चराने गई 10 वर्षीय मासूम नहर में डूबी, मौत
कुसमरा। क्षेत्र के ग्राम हविलिया के पास बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका की लोअर गंग नहर में डूबने से मौत हो गई।

क्षेत्र के ग्राम हविलिया के पास बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका की लोअर गंग नहर में डूबने से मौत हो गई। बालिका का नहर किनारे पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में आकर पानी में डूब गई। बालिका को डूबते हुए लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिली। सूचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाश की। बुधवार की सुबह घटनास्थल से पांच किमी आगे बालिका का शव बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया निवासी इब्राहिम का परिवार अहमदाबाद में रहकर जीवन यापन करता है।
24 मई को ही इब्राहिम अपनी 10 वर्षीय पुत्री आसना के बुआ की शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार की शाम आसना गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरियां चराने नहर के किनारे गई थी। जहां उसका पैर फिसलने से आसना नहर में डूब गई। जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, वह नहर के तेज बहाव में लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और जाल की मदद से रातभर नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। परिजन भी रातभर नहर के किनारों पर अपनी लाडली को ढूंढते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


