Mainpuri News: नगला महुआ में दूसरे दिन भी लगा शिविर, घर-घर बांटी दवाईयां

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: गांव नगला महुआ में बुखार से दो सगे भाई-बहनों, वैष्णवी और कार्तिक, की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सीएमओ के निर्देश पर, स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें डॉक्टरों ने घर-घर जाकर लोगों का परीक्षण किया। ग्रामीणों को सावधान रहने, जलभराव न होने देने और सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई।

Mainpuri News: नगला महुआ में दूसरे दिन भी लगा शिविर, घर-घर बांटी दवाईयां

Mainpuri News: क्षेत्र के गांव नगला महुआ में बुखार से दो सगे मासूम भाई-बहनों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार हरकत में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को लगातार दूसरे दिन चिकित्साधिकारी डा. मनीष प्रताप सिंह कुशवाह के नेतृत्व में गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों का परीक्षण किया, दवाइयां बांटीं और गांव में एंटी-लार्वा का छिड़काव करवाया। बीते मंगलवार को घनश्याम राठौर की नौ वर्षीय पुत्री वैष्णवी और गुरुवार को उनके छह वर्षीय पुत्र कार्तिक की बुखार के कारण मौत हो गई थी। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में दहशत का माहौल बन गया।

डॉ. कुशवाह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, जलभराव न होने देने और मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि किसी भी बीमारी की स्थिति में झोलाछाप से इलाज न कराएं और सीधे सरकारी अस्पताल जाएं।स्वास्थ्य शिविर के दौरान 18 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से चार मरीजों के रक्त नमूने लिए गए, जिनकी रिपोर्ट नैगेटिव आई। एक मरीज की डेंगू जांच भी नैगेटिव रही, जबकि दो मरीजों के टाइफाइड परीक्षण में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजीव तिवारी, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, लैब टेक्निशियन योगेंद्र सिंह राजपूत, नितिन यादव, वार्ड बॉय राहुल मिश्रा, आशा रंजीता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: नगला महुआ में दूसरे दिन भी लगा शिविर, घर-घर बांटी दवाईयां