बेटे की अस्थियां लेकर परिजन रवाना हुए तो मां ने तोड़ा दम

Mar 03, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - बिछवां। एक माह पूर्व सांस की बीमारी से बेटे की मौत होने का सदमा उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर पाई।

बेटे की अस्थियां लेकर परिजन रवाना हुए तो मां ने तोड़ा दम

एक माह पूर्व सांस की बीमारी से बेटे की मौत होने का सदमा उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर पाई। परिवार के लोग मृतक बेटे की अस्थियां विसर्जन करने के लिए फर्रुखाबाद रवाना हुए तो मृतक की मां की सदमे से मौत हो गई। इसी दौरान गमीं में शामिल होने आए रिश्ते के भांजे को दिल का दौरा पड़ गया और उसने भी दम तोड़ दिया। होली के मौके पर 6 घंटों में हुई इन मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी शोक में डूब गए हैं। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम धारापुर से जुड़ा है। यहां के निवासी 50 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र मुन्नालाल की 3 फरवरी को सांस की बीमारी से मौत हो गई थी।

होली की पूर्णिमा के मौके पर मृतक धर्म सिंह की पत्नी गुड्डी देवी पुत्र कप्तान सिंह और रतन सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ रविवार की रात धर्म सिंह की अस्थियां लेकर पांचाल घाट फर्रुखाबाद चले गए। घर में मृतक की बूढी मां सोनकली रह गई थी। धर्म सिंह की मौत का सदमा उन्हें लग गया था। सोमवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बेटे के बाद मां की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में भी कोहराम मच गया। फर्रुखाबाद गए परिवार के लोग वापस लौटे और शव देखते ही विलाप करने लगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।