Mainpuri News: बाइक पर आलू प्याज लेकर लौट रहे युवक की बंबे में डूबने से मौत

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: एलाऊ। शहर स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव जा रहे युवक की बंबे के पानी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई।

Mainpuri News: बाइक पर आलू प्याज लेकर लौट रहे युवक की बंबे में डूबने से मौत

Mainpuri News: शहर स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव जा रहे युवक की बंबे के पानी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक से सब्जी लेकर जा रहा था। तभी पटरी पर बाइक फिसल गई और वह बाइक सहित बंबे में जा गिरा। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना रविवार सुबह 6 बजे की है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया कछपुरा निवासी 22 वर्षीय कुलदीप पुत्र सर्वेश कुमार शाक्य बाइक से सब्जी मंडी आया था। जहां से उसने प्याज और आलू के दो बोरे खरीदे और बाइक पर लाद लिए।

बाइक से वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचा तो बंबे की पटरी पर उसकी बाइक फिसल गई और वह बाइक सहित पानी में गिर पड़ा। सुबह 9 बजे के करीब राहगीरों ने इसकी खबर परिजनों को दी तो परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।