संदिग्ध परिस्थितियों में बालक की मौत, कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

करहल में संदिग्ध हालात में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मां ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारणों की जांच शुरू की है।

संदिग्ध परिस्थितियों में बालक की मौत, कोहराम

करहल। थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक के न जागने पर परिजनों ने उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ग्राम कोयला हाल निवासी बुझिया पुल सात वर्षीय सक्षम उर्फ तेजस पुत्र अमित कुमार बीते बुधवार सुबह खान खाकर सो गया था। जब काफी देर तक बालक नींद से उठा नहीं तो मां उसे जगाने गई, लेकिन बालक ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। आनन-फानन में परिजन बालक को लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए।

जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में कोई ठोस जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को गमगीन माहौल में बालक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।