Tragic Death Married Woman Found Hanging in Chhatari Village विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, हड़कंप , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTragic Death Married Woman Found Hanging in Chhatari Village

विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, हड़कंप

Mainpuri News - ज्योति। क्षेत्र के ग्राम छतारी में विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 29 Dec 2024 06:42 PM
share Share
Follow Us on
विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, हड़कंप

क्षेत्र के ग्राम छतारी में विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। देवरानी, जेठानी ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। दरवाजा तोड़कर विवाहिता शव का फंदे से उतारा गया। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने मौत के संबंध में जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम छतारी निवासी 28 वर्षीय रेनू पत्नी योगेंद्र सिंह रविवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे अपने घर के कमरे में सोने चली गई। लेकिन उसने दीवार किनारे लगी खुटी पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोग पहुंच गए। घर में मृतका की देवरानी और जेठानी थी। उन्होंने जानकारी दी कि रेनू कमरे में सोने की बात कहकर गई थी। मृतक का पति योगेंद्र सिंह गुजरात में नौकरी करता है। योगेंद्र का भाई भी बाहर रहकर नौकरी कर रहा है। सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी अनुज चौहान ने जानकारी जुटाई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।